फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Girl student dies after being hit by tractor, two injured

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, दो घायल

Sun, 14 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies after being hit by tractor, two injured
शाहगंज। क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, एक अन्य हादसे में छात्र समेत दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री प्रियांशी (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार को अपराह्न वह स्कूल से पैदल घर जा रही थी। इमरानगंज बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर तिराहा पर शनिवार को स्कूल से सायकिल से घर लौट रही अब्बोपुर निवासी 11वीं की छात्रा सावित्री (17) पुत्री शंकर बिंद बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार मानीखुर्द निवासी अरविंद (19) को भी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed