फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Getting stuck in the throes of jam, all the mornings and evenings are happening

जाम के झाम में फंसकर तमाम हो रहे सुबह-शाम

Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Getting stuck in the throes of jam, all the mornings and evenings are happening
कोतवाली चौराहे पर लगा भीषण जाम। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर हर समय जाम की चपेट में रहता है। कारण सड़कों के दोनों तरफ वाहनों के खड़े होने से रात को चौड़ी दिखने वाली सड़क दिन में सिकुड़ जाती है और हर समय जाम की जद में रहती हैं। घंटों जाम में फंसने से शहरवासी कराहते रहते हैं। वे अपने आवश्यक कार्य भी नहीं कर पाते हैं। वहीं समय भी बर्बाद होता है। लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं और चुप्पी साधे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शहर की आबादी सवा तीन लाख है, इसके अलावा विभिन्न कार्यों से हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। कोई सामान की खरीदारी करने तो कोई अधिकारियों से अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाने आते हैं। लेकिन उनकी परेशानी तब और बढ़ जाती है जब घंटों जाम में फंसने से अपने आवश्यक काम किए बिना वापस लौट जाते हैं। सड़कों के दोनों तरफ बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से हर समय जाम लगा रहता है। इस दौरान जेसीज से ओलंदगंज, कोतवाली चौराहे से ओलंदगंज, कलेक्ट्रेट से ओलंदगंज, शाही किला से सिपाह रोड, लाइन बाजार से कलेक्ट्रेट मार्ग सहित बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, सब्जी मंडी आदि मार्गो पर हर समय जाम में फंसे लोग दिख जाते हैं। दुकानों के सामने मौजूद सड़कों के दोनों तरफ बेतरतीब बाइक, साइकिलें और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिससे लोगों को सामानों की खरीददारी करने में भी दिक्कत होती है। वहीं घंटों जाम में फंसने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लोग अपने आवश्यक कार्य भी नहीं कर पाते हैं। लोगों को बिना कार्य किए ही वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

- शहर में नहीं है पार्किंग की सुविधा
जौनपुर। शहर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। प्रमुख बाजारों में शुमार ओलंदगंज, चहारसू, लाइनबाजार, जेसीज, सब्जीमंडी, सिपाह, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव आदि स्थानों पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। इन बाजारों में दुकानों के सामने लोग सड़कों के दोनों पटरियों पर बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- होमगार्डो के भरोसे शहर की यातायात व्यवस्था
जौनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था इस समय होमगार्डो के भरोसे चल रही है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए भले ही चौराहों व तिराहों पर उनकी तैनाती की गई है, लेकिन वे भी शहर को जाम से मुक्त कराने में असफल हो रहे है। सड़कों पर दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाएं कि जो जाम लग रहा है। उसे जल्दी से हटवाएं। ऐसे में शहर में हर समय जाम की जद में रहता है।

- नगर पालिका को पार्किंग के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। भूमि उपलब्ध होने के बाद पार्किंग बनाकर वाहनों को खड़ा कराने का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद शहर जाम से मुक्त हो जाएगा। - अनिल कुमार अग्निहोत्री, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed