फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gaurav Yadav of Jaunpur became special principal secretary of punjab CM Bhagwant Mann wave of happiness in his village

यूपी के लाल का पंजाब में जलवा: जौनपुर के गौरव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव, गांव में खुशी की लहर

Wed, 06 Apr 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

जौनपुर जिले के निवासी व पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
Gaurav Yadav of Jaunpur became special principal secretary of punjab CM Bhagwant Mann  wave of happiness in his village
गौरव यादव , पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  गौरव यादव को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस सूचना के बाद से ना सिर्फ गौरव के गांव बल्कि जिले में खुशी की लहर है।  

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी गौरव यादव इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जोकि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है।
विज्ञापन


गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए गौरव यादव के बारे में

Gaurav Yadav of Jaunpur became special principal secretary of punjab CM Bhagwant Mann  wave of happiness in his village
बेलापार गांव में जश्न मनाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बेलापार गांव में गौरव यादव  के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। भगवती प्रसाद को एक मात्र पुत्र गौरव और दो बेटियां हैं। जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है।

गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवान्वित हैं। जौनपुर जिले में ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। 

गौरव यादव का अरविंद केजरीवाल से पुराना नाता

गौरव यादव को सीएम भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव बनाए जाने को पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के हाईकमान के दखल के तौर पर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि यह फैसला दिल्ली से लिया गया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है।

दोनों ने एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed