फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gathering of autos and e-rickshaws from the main gate to the station premises

Jaunpur News: मुख्य गेट से स्टेशन परिसर तक ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा

Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gathering of autos and e-rickshaws from the main gate to the station premises
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन के मुख्य गेट के सामने ई-रिक्शा का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है। ट्रेन के आने के पहले भारी संख्या में ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेर लेते हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार यात्रियों को ट्रेन दौड़कर पकड़नी पड़ती है। यहां आरपीएफ व जीआरपी थाना भी है इसके बावजूद यह स्थिति रहती है। गर्मी की छुट्टी व शादी विवाह सीजन होने से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ है। ऐसे में ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के चालकों की मनमानी इस कदर है कि जौनपुर जंक्शन के मुख्य गेट से लेकर स्टेशन परिसर तक वाहन खड़ाकर यात्रियों का आवागमन बाधित कर दे रहे। यहां तक कि यात्रियों को पैदल चलने के लिए जगह तक नहीं छोड़ रहे है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने व आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो यात्रियों और चालकों के बीच विवाद भी हो जाता है। जीआरपी व आरपीएफ की कोई सख्ती न होने से समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे यात्री सौरभ सिंह, राजनाथ यादव, सुनीता ने बताया कि वह बक्शा जाने के लिए मुख्य गेट पर लगभग 10 मिनट तक सामान के साथ फंसे रहे। इसी दौरान कई यात्री ऑटो चालक को रोक कर किराया तय कर रहे थे। यात्री दिनेश, प्रभार यादव, अर्चना पांडेय ने बताया है कि ई-रिक्शा व ऑटो वाले के मनमानी इस कदर व्याप्त है कि स्टेशन के मुख्य गेट से स्टेशन परिसर तक वाहन खड़ा कर दे रहे है कि पैदल चलने भर का जगह नहीं मिलता। विरोध करने पर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जा रहे हैं। जिम्मेदारों की सुस्ती से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed