फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gang rape of girl, case against four

Jaunpur News: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ मुकदमा

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of girl, case against four
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए सीवान की तरफ गई एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी दस वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर से रविवार की शाम सीवान की तरफ गई थी। उसी समय डोमपुर गांव के चार युवकों ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों से आपबीती सुनाई। आरोप है कि उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराना चाहा, लेकिन दीवान ने डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed