फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Frustrated with not getting a job, a young man committed suicide by hanging himself.

Jaunpur News: नौकरी न मिलने से निराश युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Frustrated with not getting a job, a young man committed suicide by hanging himself.
मुंगराबादशाहपुर। कमालपुर सरायरुस्तम मोहल्ले में सोमवार की दोपहर एक युवक ने अपने कमरे में पंखे में चादर के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों की सहायता से दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने माता-माता व भाई से माफी मांगी है। आत्महत्या के लिए उसने खुद को दोषी बताया। मेरी नौकरी के लिए मेरे पिता बहुत परेशान थे लेकिन मुझे नौकरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मुहल्ला सरायरूस्तम कमालपुर निवासी अंकित सिंह (30) सोमवार को दोपहर करीब दो बजे खाना-पीना करने के बाद अपने कमरे में चला गया। एक मित्र ने कई बार फोन किया लेकिन अंकित का फोन नहीं उठा तो शाम को घर आकर उसे पुकारने लगा। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मित्र व अन्य लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो उसका शव पंखे में चादर के सहारे लटक रहा था। इसके बाद मित्र ने मृतक के परिजनों व पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारा। परिजनों में चीख -पुकार मच गई। मृतक के पिता नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुकर की कंपनी में काम करने गए थे। वहीं मृतक की मां पड़ोसी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में तथा बड़ा भाई अर्पित सिंह घर के बाहर थे। तीन सप्ताह पूर्व नरेंद्र बहादुर सिंह के पिता निधन हो गया था। एक सप्ताह ही तेरहवीं को बीता ही था कि छोटे बेटे को खो जाने से पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतक ने घटना के लिए खुद को दोषी बताया है। शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुवानी गांव में सोमवार की सुबह एक बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी राधेश्याम मौर्य ( 35) सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला। काफी देर तक कमरा बंद देख घर के एक सदस्य ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। धीरे- धीरे आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने पर घर के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक का मृत शरीर बेड के ऊपर पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी थानागद्दी के प्रभारी विद्यासागर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के दौरान पत्नी सहित घर के अन्य सदस्य जरूरी कामकाज से बाहर तो कुछ सदस्य दूसरे कमरे में थे। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मोबाइल की कॉल डिटेल व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ से युवक का लटकता मिला शव



सिकरारा। थाना क्षेत्र के डगरियाव गांव में सोमवार को एक युवक का शव उसके घर के बाउंड्री के अंदर अमरूद के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी अमित बिंद (24) राजेन्द्र प्रसाद बिंद का इकलौता बेटा था। मृतक के परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक रूप से बीमार था।उसका इलाज चल जा रहा था। सोमवार को उसका शव घर की चहारदीवारी के अंदर अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया। घर पर मृतक के अलावा उसकी दादी शांति देवी ही थी। भोर में चार बजे उसे बिस्तर पर न पाकर दादी घर के पीछे गई तो उसे अमरूद के पेड़ पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। वह शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला लाई। अमित अपने पिता राजेंद्र प्रसाद व चाचा महेंद्र बिंद के साथ मुंबई में रहता था। वहां से वह बीफार्मा की पढ़ाई पूरी की थी।। उसकी बहन प्रियंका भी मुंबई से कॉमर्स से स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। चाचा महेंद्र ने बताया कि अमित कुछ दिनों से अजीब हरकतें करने लगा था। उसे डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि उसकी दिमागी हालत ठीक नही है। महेंद्र ने बताया कि उनके ससुराल में शादी थी। साथ में उसे भी ले गए थे। शादी के बाद वे रविवार को अपने दूसरे रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। अमित को भी साथ चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं तैयार हुआ। उन्हें इस बात का पछतावा है कि वह क्यों उसे छोड़ कर चले गए। सोमवार की सुबह पांच बजे घटना की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed