फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Friend's body was thrown for fear of being trapped

फंसने की डर से फेंक दिया था दोस्त का शव

Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Friend's body was thrown for fear of being trapped
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ रेलवे अंडर पास के अंदर दो जून को जफराबाद थाना क्षेत्र के किर्तापुर गांव निवासी जिलेदार की मौत के मामले में बुधवार को आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सड़क दुर्घटना में हुई दोस्त के मौत के बाद फंसने की डर से आरोपी शव को फेंककर चला गया था।
विज्ञापन

किर्तापुर गांव निवासी ऑटो चालक पिंटू का गांव के ही निवासी व मृतक जिलेदार के बीच अच्छे संबंध थे। बृहस्पतिवार की शाम पिंटू और जिलेदार ने जफराबाद बाजार में एक साथ बैठ कर शराब पीये। इसके बाद पिंटू ऑटो लेकर सेवईनाला की तरफ जा रहा था, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें जिलेदार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ऑटो उठवाया। इसके बाद पिंटू ने जिलेदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी जिलेदार ने ऑटो में ही दम तोड़ दिया। घबराएं ऑटो चालक ने जिलेदार के शव को बालेमऊ रेलवे अंडरपास के पास फेंककर भाग गया। मृतक के परिजनों ने पिंटू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपार्ट जांच की तो पूरा मामला सामने आया। थानाध्यक्ष बिक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि दोनों साथ ही एक ऑटो में बैठे थे। ऑटो पलटने से लगी चोट से ही जिलेदार की मौत हुई थी। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed