फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four were arrested, including the brother of Munna Bajrangi

मुन्ना बजरंगी के भाई सहित चार हुए गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2017 01:18 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 07 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four were arrested, including the brother of Munna Bajrangi
rupee
पुलिस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपये बांटने ले  जा रहेे जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के भाई भुआल सिंह समेत चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को प्रभारी एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में पेश किया जहां न्यायालय ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस  को एक पार्टी के कुछ कार्यकर्त्ताओं द्वारा मतदाताओं में रुपये बांटने की सूचना मिली। पुलिस बढ़ी तो भरतीपुर की तरफ से सफेद सफारी गाड़ी आती दिखी। उसे रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पीछा किया तो भाग रही सफारी गड्ढे में चली गई और पुलिस ने उसमें बैठे चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में बनीडिह निवासी बागेश मिश्रा के पास दो मोबाइल 8280 रुपये, अपना दल का परिचय पत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरे दयाल कसेरू निवासी गुड्डू सिंह उर्फ भुआल सिंह के पास से दो मोबाइल 900 रुपये नगद एक पर्ची बरामद हुई जिस पर 13 लाख 63 हजार रुपये बांटने का विवरण था। इसी गांव के राकेश सिंह 5300 रुपये, मोबाइल, रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ निवासी इम्तियाज के पास से दो मोबाइल 2000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक प्रत्याशी द्वारा धन उपलब्ध कराया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां आरोपियों ने जमानत प्रार्थना पत्र दिया। मजिस्ट्रेट ने जमानत खारिज कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed