{"_id":"6a8355f23ed337e9b304ce74","slug":"four-small-bridges-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-161184-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 2.94 करोड़ से बनेंगे चार लघु सेतु, आवागमन में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 2.94 करोड़ से बनेंगे चार लघु सेतु, आवागमन में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
जौनपुर। बरसात के मौसम में क्षेत्रीय नदियों और नालों के उफनाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण के लिए जफराबाद विधानसभा में 2.94 करोड़ से चार लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बजट की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। लघु सेतु का निर्माण होने के बाद 30 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
जफराबाद विधानसभा में कई नाले व नहरों पर लघु सेतु नहीं होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचना पड़ता है। बारिश में लोगों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार व्यक्तियों व स्कूली बच्चों को होती है। इसके मद्देनजर निर्माण खंड-2 पीडब्ल्यूडी की ओर से चार नहरों व नाले पर बॉक्स कलवर्ट स्थापित करने प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इसके निर्माण में कुल दो करोड़ 94 लाख खर्च किया जाएगा। बजट स्वीकृति होने पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
................
इनसेड
इन जगहों पर स्थापित होगा लघुसेतु
जफराबाद विधानसभा के राजापुर इटायें डेडारपुर पानी के टंकी के पास नाले पर बॉक्स कलवर्ट व पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, ग्रामसभा सुल्तानपुर में उत्तरगांवा बिहरोजपुर नाला पर स्पान पुलिया, पहुंच मार्ग व अतिरिक्त पहुंच मार्ग, ग्रामसभा सुल्तान में उत्तरगांवा सुल्तानपुर नाले पर बॉक्स कलवर्ट एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग, विकास खंड जलालपुर में विभनमऊ मार्ग पर मौर्या बस्ती यादव जूनियर हाईस्कूल के पास नाले में पर बॉक्स कलवर्ट व अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
.........................
वर्जन
जफराबाद विधानसभा में चार अलग-अलग जगहों पर लघु सेतु के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-राजेश राव अधिशासी अभियंता, निर्माणखंड-2 पीडब्ल्यूडी