फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four criminals arrested in police encounter, two shot in the leg

Jaunpur News: पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 16 Oct 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested in police encounter, two shot in the leg
जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश। पुलिस विभाग - फोटो : shopian news
मीरगंज। मीरगंज और मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात सेमरी पुलिया अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मुताबिक, देर रात सूचना मिली कि पिकअप सवार कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना पर मीरगंज और मुंगराबादशाहपुर की संयुक्त टीम सेमरी नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय संदिग्ध आते दिखे, जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें आजमगढ़ के मोहद्दीनपुर, थाना गंभीरपुर निवासी आसिफ उर्फ बुनेल उर्फ सलीम के बायें पैर में गोली लगी। जबकि आजमगढ़ के मोहम्मदपुर भिटिया थाना गंभीरपुर निवासी कविनाश उर्फ करिया के दाहिने पैर में गोली लगी। इनके अलावा मंगरावा रायपुर थाना गंभीरपुर निवासी नूर आलम और उसी गांव निवासी मुदस्सिर को भी गिरफ्तार किया गया। एएसपी के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से पिकअप, नकदी, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आसिफ मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी, पशु तस्करी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कविनाश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। नूर आलम और मुदस्सिर मीरगंज थाने के वांछित हैं। सभी आरोपी मेहनगर, सरायख्वाजा, मीरगंज आदि इलाकों में घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed