फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four country liquor and 16 cannabis shops will increase

चार देशी शराब व 16 भांग की बढ़ेंगी दुकान

Wed, 03 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four country liquor and 16 cannabis shops will increase
जौनपुर। जिले में चार देशी शराब और 16 भांग की दुकानें बढ़ेंगी। यह दुकानें मार्च में आवंटित (व्यवस्थित) नहीं हो पाई थी, जिससे इन दुकानों की लाटरी नहीं हो सकी थी। इसके लिए छह जून को आबकारी विभाग कलेक्ट्रेट परिसर में लाटरी पद्घति से दुकानों का आवंटन करेगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय देशी शराब की 272, अंग्रेजी शराब की 107, बीयर की 100 और भांग की 64 दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों का आवंटन 16 मार्च को लाटरी पद्घति से हो चुका था। जिससे उक्त दुकानें संचालित हो रही है। लेकिन चार देशी शराब और 16 भांग की दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया था। जिसमें सिपाह में दो और झिमलगंज में दो तथा ओलंदगंज, कर्रेपट्टी, उचनीकला, खुटहन, खेतासरा , सुजानगंज, महराजगंज और सिंगरामऊ में दो-दो दुकानें भांग की हैं। जिसे अब आबकारी विभाग खुलवाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए आन लाइन आवेदन पत्र भी भरे जा चुके हैं। आबकारी विभाग उक्त भरे आवेदनों के आवेदन कर्ताओं को लाटरी पद्घति से दुकानों का आंवटन करेगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में छह जून को लाटरी पद्घति से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

- मार्च में चार देशी व 16 भांग की दुकानें आवंटित नहीं हो पाई थी। जिसे अब छह जून को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में लाटरी के माध्यम से आवंटित करने का कार्य किया जाएगा।- घनश्याम मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed