फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former MLA SP leader Umashankar Yadav passed away

पूर्व विधायक और सपा नेता उमाशंकर यादव का निधन...

Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Former MLA SP leader Umashankar Yadav passed away
राजाबाजार। गड़वारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर यादव का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें रात में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उमाशंकर यादव वर्ष 1993 में सपा-बसपा गठबंधन में विधायक बने थे। वह सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबियों में भी रहे हैं। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक के राजपुर रुखार चरियाही निवासी उमाशंकर यादव चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वर्ष 1991 में बसपा के टिकट पर उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 1993 में सपा-बसपा के गठबंधन से मैदान में उतरे और करीब 10 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। गठबंधन टूटने के बाद सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 में गड़वारा विधानसभा का अस्तित्व खत्म कर उसे नवसृजित बदलापुर व मुंगराबादशाहपुर सीट में समाहित कर दिया गया। उमाशंकर यादव क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज के प्रबंधक और कौशल्या देवी इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रधानाचार्य भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में ही सुजानगंज विद्युत उपकेंद्र, महराजगंज सीएचसी का निर्माण हुआ था। वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इनके घर आए थे और उनकी मांग पर चरियाही में स्टेडियम को मंजूरी दी थी। उमाशंकर यादव अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पुत्र जयसिंह यादव, विजय यादव, अजय यादव, भतीजा अंकित यादव, दिग्विजय यादव हैं। निधन पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री व विधायक जगदीश सोनकर, शैलेंद्र यादव ललई, लकी यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व सांसद तूफानी सरोज आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed