फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former minister Vanshanarayan Singh Patel merged with five elements

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री वंशनारायण सिंह पटेल

Sat, 26 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Former minister Vanshanarayan Singh Patel merged with five elements
नेवढ़िया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वंश नारायण सिंह पटेल (70) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक आवास चकईपुर से निकली अंतिम यात्रा में सांसद, विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जेल में बंद बड़े पुत्र ने कड़ी सुरक्षा में पहुंचकर पिता के अंतिम दर्शन किए और शव को कंधा दिया। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर देर शात उनका अंतिम संस्कार हुआ। विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में वंश नारायण सिंह पटेल ग्राम विकास, कृषि, खाद्य एवं रसद विभाग के राज्य मंत्री रहे। शुक्रवार को वाराणसी के एक अस्पताल में हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। देर शाम शव पैतृक आवास पर लाया गया। इसके बाद से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ने लगा था। शनिवार को दोपहर बाद उनके सबसे बड़े पुत्र निर्भय नारायण सिंह पेरोल पर कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचे। चिरनिद्रा में लीन पिता को देखते ही फफक कर रो पड़े। मां हीरावती देवी, छोटे भाई अनुग्रह नारायण व ज्ञान प्रकाश सिंह को ढांढ़स बंधाया। शव को कंधा देने के बाद पुलिस वज्र वाहन से पुन:वाराणसी जेल के लिए रवाना हो गए। अपराह्न निकली अंतिम यात्रा में सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक डॉ. लीना तिवारी, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, रामनगर प्रमुख अरविंद सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, शिवशंकर सिंह, उदय पटेल, शेखर पटेल, ललई सरोज, सुनीता पटेल, मेहीलाल पटेल, मुन्ना पटेल, विजय बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उधर, मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन ने शोक सभा कर पूरबार के पूर्व सदस्य वंश नारायण सिंह पटेल को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में अशोक उपाध्याय, रामलखन पटेल, केके सिंह, चंद्रेश यादव, गुलाब दुबे, अनीसुर्रहमान, बृजराज चौरसिया, प्रमोद कुमार यादव, चंद्रप्रकाश यादव, सूबेदार यादव, इंद्रजीत भारती आदि मौजूद रहे। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, आमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, गीता बिंद, शैलेंद्र दुबे, विकास ओझा, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे। वाजिदपुर स्थित अपना दल-एस के कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश शर्मा कीअध्यक्षता में हुई शोकसभा में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, लाल प्रताप पाल, डॉ मनीष यादव, अजय पटेल, शेखर पटेल, मनीष प्रजापति, राकेश पटेल, मनोज पटेल, संजय चौहान, हरिहर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed