फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog increased with fury and increased problems for people

कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

Thu, 10 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fog increased with fury and increased problems for people
दोपहर में सद्भावना पुल पर कोहरे की चादर के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। तीन दिन से लगातार कोहरे के साथ ही गलन बढ़ने से लोगों को मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को तापमान एक डिग्री नीचे खिसक कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरा के चलते रोडवेज और रेल यातायात भी प्रभावित हो रही है। लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो से इस समय कुल 69 बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों को कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व मिर्जापुर आदि स्थानों के लिए चलाया जा रहा है। इन बसों से प्रतिदिन 11 से 12 हजार यात्री आवागमन करते हैं। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को भी बसें चार से पांच घंटे देरी से डिपो पहुंची। जिससे यात्रियों की भारी भीड़ रोडवेज डिपो परिसर में लग गई थी। हालत यह रही जैसे ही कोई बस आते दिख रही थी। यात्री बैठने के लिए बस की ओर दौड़ पड़ते थे, लेकिन जब उनको मालूम होता था कि उसके गंतव्य को जाने वाली बस नहीं है तो वे मायूस होकर वापस लौट आते थे। यह सिलसिला पूरे दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

- कोहरा पड़ने के कारण बसें काफी देरी से आ रही हैं जिससे यात्रियों को समय से बस नहीं मिल पा रही है। हालांकि बसों के आने पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से एनाउंस भी कराया जा रहा है जिससे यात्री अपने संबंधित बस में बैठ कर रवाना हो सके। - विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed