फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five inter-provincial ATM thieves arrested

पांच अंतर प्रांतीय एटीएम चोर गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five inter-provincial ATM thieves arrested
पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने वाले अंतर प्रांतीय गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। आरोपियों के पास एटीएम कार्ड स्वैप मशीन मोबाइल फोन तथा देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष खेतासराय श्रीप्रकाश अपने हमराहियों के साथ खेतासराय चौराहे पर मौजूद थे। प्रभारी स्वाट टीम आदेश त्यागी व प्रभारी सर्विलांस रामजनम यादव भी आ गए और वे आपस में अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे।तभी, मुखबिर की सूचना के आधार पर खुटहन रोड के बारा मोड़ से बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे पांच अन्तर राज्यीय एटीएम चोरों को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तथा तलाशी लेने पर उनके पास से 11 एटीएम कार्ड, 2 देशी तमंचा व जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल व एक मिनी डिस्क स्वैप मशीन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज यादव उर्फ हरिश्चंद्र यादव निवासी भुड़कुड़हां, तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा सिंह निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन, अनिल कुमार निवासी केरांव थाना जलालपुर, धर्मेंद्र कुमार सिंह व रोहित सिंह निवासी ग्राम पकड़ी थाना फतेहपुर जिला गया (बिहार) हैं। मनोज यादव उर्फ हरिश्चंद्र गिरोह का सरगना है। वह विभिन्न स्थानों पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ एटीएम से रुपये निकालने जाने वाले सीधे-साधे लोगों के कार्ड हाथ की सफाई दिखाते हुए बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लेता है। यह गिरोह बैढ़न (मध्य प्रदेश), सोनभद्र में राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनूकूट, शक्तिनगर व जनपद देवरिया में कस्बा पथरदेवा थाना तरकुलहा, आजमगढ़, जौनपुर, बिहार में कई ऐसी घटनाएं कर चुका है। आरोपियों का पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed