फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   First committed rape, then brutally murdered and threw dead body, created chaos in jaunpur

पहले किया दुष्कर्म फिर बर्बरता से हत्या कर शव फेंका मचा कोहराम

Tue, 19 Nov 2019 03:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
First committed rape, then brutally murdered and threw dead body, created chaos in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना के एक गांव की एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद सोमवार देर शाम शव प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना एरिया से बरामद किया गया|  शुरुआत में महिला के साथ दुष्कर्म करके हत्या की बात सामने आये आयी थी| सूचना मिलने के बाद अमाई व आसपास के गांवों में कोहराम और आक्रोश का माहौल है| जनाक्रोश इसलिए भी बढ़ता जा रहा है, क्योंकि प्रयागराज की सरायममरेज पुलिस हत्या के कारणों व सिर्फ हवा में तीर मार रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अमाई गांव निवासी विमला देवी (40) पत्नी शारदा प्रसाद गौतम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसी थाना सरायममरेज क्षेत्र के वारी नई बस्ती की झाड़ियों में सोमवार की देर शाम चाकू से गोद कर हत्या करने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका विमला के पड़ोसियों के अनुसार वह सोमवार को अपरान्ह चार बजे अपनी 16  वर्षीय छोटी बेटी के साथ घर से निकली थी। बेटी को जंघई बाजार में थोड़ी देर में आने की बात कह कर वह चली गई थी। शाम होते देख उसकी बेटी घर चली गई और घर जाकर परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्तु विमला की लाश करीब आठ किलोमीटर दूर झाड़ी में घास छील कर लौट रही महिलाओं ने देखकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सराय ममरेज दुर्गेश गुप्ता, सीओ हंडिया माजिद अबरार, एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुट गए।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक विमला बेटे व पति शारदा को मुम्बई भिवण्डी में छोड़कर एक सप्ताह पूर्व छोटे बेटे 17 वर्षीय नीरज व 12 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भूत-प्रेत के चक्कर में घर आई थी। एक दो दिन बाद ही उसे वापस मुंबई भी जाना था, लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटनास्थल पर मृतका का मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस जांच कर रही है|

तीन को पकड़कर पुलिस कर रही पूछताछ

महिला की पहचान कर कुछ देर पूर्व हुई बातचीत को ध्यान में रख कर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस की तत्परता देख हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की आस लोगों में जगी है। वहीं मृतका के स्वजनों समेत आसपास के लोगों में कोहराम मच गया है। स्वजनों ने बताया कि मृतका का पति मुम्बई से घर आने के लिए चल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed