फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in the axle of the cargo

मालगाड़ी के एक्सल में लगी आग

Fri, 16 Jun 2017 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 16 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire in the axle of the cargo
मालगाड़ी में लगी आग के बाद जुटी भीड़। - फोटो : jaunpur
स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब चार किमी दूर बीरीबारी के समीप गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे चुनार से बलिया के लिए सीमेंट लेकर जा रही मालगाड़ी के एक्सिल में आग लग गई। ऐसा रोलर बेयरिंग के फेल होने और एक्सिल के टूट जाने के चलते हुआ। गेटमैन की तत्परता से मालगाड़ी रोक कर आग बुझाई गई।
विज्ञापन


 बयालीस बोगियों में पच्चास हजार चार सौ सीमेंट की बोरिया लदी थी। डोभी स्टेशन से आगे गाड़ी चली तब तक किसी को कुछ नहीं पता था। यह तो गेटमैन गेट नंबर 13 राजेश्वर राय व कर्मचारी सत्यप्रकाश राव का कमाल है कि आग की लपटों को देखते ही शोर मचाना शुरू किए और तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचनाओं के आदान प्रदान से मालगाड़ी को रोका गया। चालक, गार्ड व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। इस तरह रेलवे का करोड़ों का नुकसान होते होते बचा। 42 बोगियों में पचास हजार चार सौ बोरी सीमेंट लदा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीनियर डीओ बीपी सिंह एडीआरएम वीके श्रीवास्तव व यातायात निरीक्षक अरुण सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। मौके पर पहुची दुर्घटना राहत गाड़ी से कर्मचारी लेबर व पल्लेदार पहुंच कर खराबी को दूर करने में जुट गए तो पल्लेदारों ने बोगी खाली किया। विभाग के इंजीनियर व अन्य कर्मचारी दुर्घटना राहत गाड़ी से पहुंचे और खराबी ठीक किया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed