फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fire in hardware shop

Jaunpur News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, सात लाख का सामान जला

Tue, 27 Jun 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
fire in hardware shop
शाहगंज मार्ग पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार की रात में संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे दुकान में रखा करीब सात लाख का सामान जलकर राख हो गया। कुछ जरूरी कागजात भी जल गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शेरापट्टी गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव की हार्डवेयर की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार की शाम को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए। आधी रात को दुकान के भीतर से धुएं का गुबार उठता दिखा। साथ ही साथ प्लास्टिक के जलने की दुर्गंध आने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान संचालक को दी। वह भागते हुए दुकान पहुंचे। शटर को खोले तो अंदर सारा सामान जल रहा था। बिजली कनेक्शन काटने के बाद लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया। दुकान के संचालक के अनुसार, अगलगी की इस घटना में करीब सात लाख से अधिक कीमत का सामान व कुछ जरूरी कागजात जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed