फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in a moving car due to short circuit, two scorched

शार्ट सर्किट से चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in a moving car due to short circuit, two scorched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास रविवार शाम साढ़े छह बजे शार्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब तक लोग आग बुझा पाते तबतक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान 30 मिनट तक हाइवे पर आवागमन ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


मड़ियाहूं क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अरविंद यादव(41) शनिवार को अपनी मां को घर पहुंचाकर अपने रिश्तेदार राकेश यादव(45) निवासी बसंत कालोनी थाना राजघाट वाराणसी के साथ वाराणसी लौट रहे थे। वह इंडिगो कार से शाम साढ़े छह बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास पहुंचे थे, तभी शार्ट सर्किट से अचानक कार में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के सभी गेट लॉक हो गए। दोनों झुलसने लगे तो चालक अरविंद पहले खिड़की का कांच तोड़कर बाहर निकले। फिर राकेश को किसी तरह बाहर निकाला। चालक अरविंद आग लगने के बाद फौरन कांच तोड़कर गाड़ी से बाहर निकल गए, जिससे वह मामूली रूप से झलसे हैं जबकि राकेश को निकालने में देर हो गई, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनों का सीएचसी रेहटी के प्रभारी डा मनोज सिंह, डा गुंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाइवे पर कार में आग लगने के कारण 30 मिनट तक मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक पूरी कार जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से कार को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed