Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fine recovered from 10 vehicles standing crosswise, encroachment removed

Jaunpur News: आड़े-तिरछे खड़े 10 वाहनों से वसूला जुर्माना, हटाया अतिक्रमण

Thu, 02 Feb 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fine recovered from 10 vehicles standing crosswise, encroachment removed
सीजौनपुर। नगर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैय्या अपना लिया है। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान आड़े-तिरछे खड़े 10 वाहनों से 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अभियान से व्यापारियों व अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। सायं पांच बजे से शाही पुल से अति क्रमण हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के साथ टीएसआई जीडी शुक्ला, नगर पालिका परिषद की टीम मौजूद रही। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सात दो पहिया वाहन व तीन चार पहिया वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की टीम को देखकर लोग आनन-फानन में अपने वाहन लेकर भागते देखे गए। नगर पालिका के ट्रैक्टर में दुकानों के बाहर दुकान सजाकर अतिक्रमण किए सामानों को उठा लिया गया। इसके अलावा काफी संख्या में होर्डिग्स भी उठाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शहर को अतिक्रमणमुक्त कराया जाना है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

जौनपुर। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जलालपुर और थानागद्दी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 22 वाहनों पर कार्रवाई हुई। खनन अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि कुल 22 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसमें 15 को सीज किया गया, जबकि पांच का चालान हुआ। 30 जनवरी से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 52 ट्रकों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed