फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Filing of BEd Colleges

बीएड काॅलेजों की फाइल तलब

Sat, 10 Jun 2017 01:22 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 10 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Filing of BEd Colleges
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएड कालेजों की फाइल तलब की है। निजी कालेजों के प्रबंधकों ने पैसा लेकर कालेज का नाम लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजने का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीसी ने फाइल मंगाई है। कुलपति की इस पहल से बीएड विभाग और गोपनीय विभाग में हड़कंम मचा है। जानकारी की जा रही है कि किस टेबल पर वसूली की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुड़े बीएड के 262 कालेज हैं। इन कालेजों को काउंसलिंग में शामिल करने के लिए लखनऊ विवि को नाम भेजना था। सभी कालेजों का मानक पूरा नहंीं होने के कारण पहली सूची में केवल 122 कालेजों का नाम लखनऊ विवि को भेजा गया। शेष कालेजों का नाम इस लिए नहीं भेजा गया क्योंकि उनका मानक पूरा नहीं था। हो हल्ला मचने के बाद 121 कालेज का नाम दूसरी सूची में भेजा गया।
विज्ञापन


अब 19 कालेज ऐसे बचे हैं। जिनका नाम अभी तक लखनऊ विवि को नहीं भेजा गया है। विवि की माने तो इन कालेजों ने मानक पूरा नहीं किया है जिसके कारण उन्हें काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया। प्रबंधकों की शिकायत पर कुलपति ने कालेजों की फाइल तलब की है। कालेजों का आरोप है कि बीएड काउंसलिंग में नाम भेजने के लिए उनसे पैसा लिया गया था लेकिन उनका नाम लखनऊ विवि को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समस्या कोई  नई नहीं है। बीएड हो या दूसरे कालेज का भी प्रवेश पत्र अथवा रिजल्ट तभी रोका जाता है। जब परीक्षा सिर पर होती है। जैसी ही प्रवेश पत्र अथवा रिजल्ट विवि रोक लेता है आनन फानन में कालेजों का मानक पूरा हो जाता है। एक वर्ष की पढ़ाई बिना मानक पूरा किए ही कालेज कराते हैं। यह विभाग की गलती है या विवि प्रशासन की लापरवाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed