फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting in land dispute, 15 injured including couple

भूमि विवाद में मारपीट. दंपती समेत 15 घायल

Thu, 10 Jun 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fighting in land dispute, 15 injured including couple
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। जबकि केराकत के धरौरा गांव में मनबढ़ों ने लाठी से हमला कर पति पत्नी को घायल कर दिया।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा (दाउदपुर) गांव में सुबह भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष से रामजी शुक्ल, राम आसरे शुक्ल, अनिल शुक्ल, अजय शुक्ल, शिवम शुक्ल, तथा दूसरे पक्ष से छोटेलाल शुक्ल, रमेश शुक्ल, शिव शंकर शुक्ल तथा वपिन शुक्ल घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां रामजी, राम आसरे, अनिल, अजय, शिवम, छोटेलाल तथा रमेश शुक्ल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर भटेहरा गांव में छप्पर रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से जियालाल, इंदल कुमार, शक्ति कुमार तथा दूसरे पक्ष से भोरिकराम घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है। पुलिस दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरौरा में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने राम उग्रह दूबे और उनकी पत्नी सुशीला दूबे को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed