{"_id":"bf69a68ddd697af9a4e1c48320f513f0","slug":"ferry-policy-conducted-in-compliance-with-the-national-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय फेरी नीति का अनुपालन कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय फेरी नीति का अनुपालन कराए सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय फेरी नीति और स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर स्ट्रीट वेंडिंग विधेयक के अनुरूप ठेला, खोमचा, पटरी दुकानदार और फेरी करने वालों के अधिकारों का संरक्षण किए जाने की मांग की।
जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र ने कहाकि पटरी पर दुकान लगाने वालों से जुड़ी सात बिंदुओं पर जानकारी जिला प्रशासन से मांगी गई थी।
विज्ञापन
लेकिन कार्यालय द्वारा कोई सूचना उपलब्ध नही कराई गई। आम आदमी पार्टी इनके संरक्षण के लिए देश भर में आंदोलन चला रही है।
इनके आधिकारों की सुरक्षा के लिए शासन और जिला प्रशासन को आगे आना होगा। पुलिस के प्रताड़ना से बचने के लिए उनके अधिकारों का संरक्षण किया जाए।
जब तक नगर पालिका प्रशासन इन्हें लाइसेंस नही देती और टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन नही करती तब तक इनका उत्पीड़न न किया जाए।
शहर में तमाम शापिंग माल ऐसे चल रहे हैं जिनके पास नेशनल बिल्डिंग कोड मानक के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था नही की है। शासन प्रशासन भी इस पर ध्यान नही दे रहा है।
लेकिन पटरी पर दुकान लगाने वालों से वसूली का सिलसिला जारी है। पटरी पर दुकान लगाकर जीवन व्यापन कर रहे व्यापारियों के साथ सोच बदलने की जरूरत है।
इस मौके पर सर्वेश सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. राजबहादुर, राजेश अस्थाना, हरि प्रसाद मिश्र, सूर्यनारायण सिंह आदि थे।