फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Female scorching fire from cylinders

गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग से महिला झुलसी

Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Female scorching fire from cylinders
खुटहन। क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में शनिवार को खाना बनाते समय रसोई गैस की पाइप से गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। चीख पुकार सुन कर पहुंचें परिजनों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी बीना देवी (26) पत्नी कमलेश गौतम रसोईघर में खाना बना रही थी। गैस सिलेंडर से लगी पाइप से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। वह कुछ समझ पाती कि तब तक आग की लपटे उठने लगी। जो उसकी साड़ी में पकड़ लिया आग बुझाने के लिए वह कमरे से बाहर भागी। चीख पुकार सुन वहां पहुंचे परिजनों ने उसके ऊपर कंबल और रजाई फेंक किसी तरह आग बुझाई। बेहोशी की हालत में उसे सीधे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed