फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fears of the spread of diseases waterlogging

जलभराव से बीमारियों के फैलने की आशंका

Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही के कारण बारिश में नाली साफ नहीं रहने से मुहल्लों व सड़कों पर जल जमाव हो रहा है। नालों का गंदा पानी मुहल्लेवासियों के घरों में घुस रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


यह सब जानकर नगर पालिका मूक दर्शक बना हुआ है। मुहल्लों में ब्लिीचिंग पाउडर का छिउ़काव भी नहीं किया जा रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। तीन -चार दिन से मेघ देव मेहरबान है। लगातार झमसझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन


जिससे मुहल्लेवासियों का जीना दुभर हो गया है। हालत यह है कि हल्की सी बारिश होने पर भी मुहल्लों में पानी घुस जा रहा है। वहीं सड़कों पर जल जमाव हो जा रहा है। कारण नालियों की सफाई नहीं होने और सड़कों को चौड़ीकरण करने के लिए खोदे गए गड्ढ़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थित शहर क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत वार्डो में बनी हुई है। गंदा पानी कई मुहल्लों व घरों में घुसने के कारण मुहल्लेवासियों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनको गंदा पानी से ही आना जाना पड़ रहा है।


वहीं सड़कों पर जल-जमाव होने से आवागमन में परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका चुप्पी साधे हुए है। उसके द्वारा न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है और न ही बीमारियों से बचाने के लिए ब्लिचिंग पाउडर का ही छिड़काव कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed