फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fearing upcoming elections, the government withdrew the agriculture law: Toofani Saroj

आगामी चुनाव के डर से सरकार ने कृषि कानून लिया वापस: तूफानी सरोज

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fearing upcoming elections, the government withdrew the agriculture law: Toofani Saroj
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के डर से केंद्र की भाजपा सरकार कृषि विधेयक कानून को वापस लिया है। जिससे जहां संघर्षरत किसानों की जीत हुई है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार की हार हुई है। उक्त बातें सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगभग एक साल पहले से तीनों कृषि बिल के खिलाफ किसान सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान जहां शीत व ग्रीष्म मौसम से किसानों को जूझना पड़ा, वहीं संघर्ष के दौरान कई किसान तो शहीद भी हो गए थे। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार के गलत निर्णय से देश का पेट भरने वाला अन्नदाता सड़कों पर भूखा बैठा था। आगामी दिनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय रथयात्रा लेकर निकल पड़े हैं। उनके इस रथ यात्रा में लोगों की भीड़ देख भाजपा सरकार घबरा गई है, क्योंकि उसको पता चल गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसी को लेकर भाजपा सरकार किसान बिल वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed