फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father kept waiting for the news of son's death

पिता करता रहा इंतजार बेटे की मौत की आई खबर

Tue, 17 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father kept waiting for the news of son's death
शाहगंज। गोदान एक्सप्रेस से मुंबई से शाहगंज स्टेशन पर पहुंचे पिता को लेने के लिए आ रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना मौत हो गई। स्टेशन पर बेटे के इंतजार में बैठे बाप को जब उसकी मौत की मनहूस खबर लगी तो उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। बदहवास पिता रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी इंदल कुमार (32) अपने पिता काली प्रसाद को शाहगंज रेलवे स्टेशन से लेने के लिए आ रहा था। बाबपुरवा गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर इलेक्ट्रॉनिक रिक्शे से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें इंदल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बेटे के इंतजार में स्टेशन पर बैठे पिता ने जब फोन करके देर होने का कारण जानने का प्रयास किया तो फोन पर किसी दूसरे ने उन्हें मनहूस खबर दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed