फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fate decided today

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 02 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fate decided today
विधान परिषद चुनाव में 1398 महिलाएं और 1840 पुरुष मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 22 मतदेय स्थलों पर मतदान सुबह 08 बजे से शुरू होगा। प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पोलिंग पार्टियां बुधवार की शाम को ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
विज्ञापन


चुनाव में बसपा से बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा से सतीश सिंह, सपा से लल्लन यादव, कांग्रेस से विपिन दुबे, निर्दल जोगेंद्र प्रसाद और संतोष यादव नबी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में कुल मिलाकर त्रिकोणात्मक संघर्ष के आसार हैं। चुनाव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बसपा प्रत्याशी और सांसद केपी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद समाजवादी पार्टी के मंत्री और विधायकों ने अपने प्रत्याशी के लिए ताकत झोंक दी है। वैसे तो धनबल और बाहुबल का जोर तेजी से उभरा है। चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है। मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी  कैमरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। मतदान कराने के लिए 88 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed