फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fanfare celebrating Republic Day

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 01:25 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 28 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fanfare celebrating Republic Day
जिले में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर में छात्रों ने रैली निकाल कर भ्रमण किया।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने सरस्वती सदन परिसर में झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदान हमे प्रेरणा देते रहेंगे। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं।
विज्ञापन


जिसकी ताकत देश के नौजवान हैं।  इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, रजिस्टार देवराज, प्रो. डीडी दुबे, प्रो. वीबी तिवारी, डा. मानस पांडेय, डा. राजेश शर्मा, डा. एचसी पुरोहित, डा. एसपी तिवारी, डा. अजय दुबे, डा. अजय
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।  टीडी पीजी कालेज में प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटो ने सलामी दी। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और

कर्मचारी मौजूद थे। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शिव प्रसाद ओझा ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मां दुर्गा जी विद्यालय में अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने

 ध्वजा रोहण किया। बच्चो ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, सूर्यांश प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। डीडीएस वेलफेयर सोसायटी संस्था मुख्य अतिथि डायरेक्टर डीपी सिंह ने झंडारोहण किया।

 प्रभातफेरी निकाली गई। संचालन गुरुपाल सिंह ने किया। जेसीआई की और से जेसी बालवाणी में अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने, बीआरपी इंटर कालेज में प्रबंधक प्रेमशंकर श्रीवास्तव, मुक्तेशवर प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेमशंकर

 श्रीवास्तव, जनक कुमारी इंटर कालेज में प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। तिलकधारी मेमोरियल कालेज में प्रबंधक डा. इंद्रजीत सिंह, एसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विश्वेत सिंह, मदरसा कुरानिया में प्रबंधक

साजिद हामिद, गोकुल एजुकेशलन में प्रबंधक अरुण कुमार, डा. राममनोहर पब्लिक स्कूल में प्रंबधक कैलाश नाथ यादव, सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में डा. दीलिप कुमार सिंह ने झंडा रोहण किया। जन शिक्षण संस्थान में डा. सुधा सिंह,

 नेहरु युवा केंद्र पर निदेशक डा. सुधा सिंह, सरस्वती बाल मंदिर में विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, सर एसएस लाल मेेमोरियल स्कूल में डा. मंजू जायसवाल, चित्रांश सेवा समिति कार्यालय पर अध्यक्ष उमाकांत श्रीवास्तव, हरिहर


 सिंह पब्लिक स्कूल उमरपुर में डा. लाल साहब सिंह ने ध्वजारोहण किया। कुल्हनामऊ शाखा में पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह,  आर एन टैगोर स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी डा. एसके सिंह, एसबीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आनंद सिंह, तारापुर तकिया स्थित मदरसा जामिअतुश शेख असअद मदनी में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed