फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fake teacher: Police could not even find the bank account guarantor

फर्जी शिक्षकः बैंक खाते के गारंटर को भी नहीं खोज सकी पुलिस

Sun, 28 Jun 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Fake teacher: Police could not even find the bank account guarantor
जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की फर्जी तरीके से नियुक्त अध्यापिका प्रीति और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया की दीप्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस चुप बैठ गई। मुकदमा दर्ज होने के 15 दिन बाद भी पुलिस की विवेचना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। दोनों का पता लगाना तो दूर उनके बैंक खाता खोलने के लिए पहचान करने वालों को पुलिस नहीं खोज पाई है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज में दूसरे के शैक्षिक प्रमाण पत्रंों पर नौकरी करने वाली पूर्णकालिक शिक्षिका प्रीति यादव के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने 13 जून को और राजकीय माध्यमिक विद्यालय डिहिया में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाली दीप्ति के खिलाफ पुलिस ने 18 जून को केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक गोविंद देव को सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज होने के एक पखवारे बाद भी पुलिस इन दोनों फर्जी शिक्षिकाओं का पता नहीं लगा सकी। हालांकि इसी मामले में एसटीएफ की जांच में दोनों शिक्षिकाओं का मैनपुरी का स्थाई पता भी फर्जी निकल चुका है। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि फर्जी शिक्षिकाओं के मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक ट्रेनिंग पर गए हैं। एक सप्ताह बाद उनके लौटने पर विवेचना में प्रगति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed