{"_id":"60e745ae8ebc3e9e93194b8d","slug":"explanation-summoned-from-42-personnel-found-absent-in-inspection-jaunpur-news-vns599400799","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैर हाजिर मिले 42 कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैर हाजिर मिले 42 कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
विकास भवन में मौजूद सभी कार्यालयों का जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 42 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन में करीब 19 विभागों के कार्यालय हैं। इसमें सीडीओ कार्यालय व जिला विकास अधिकारी कार्यालय के अलावा पंचायत राज, पशुपालन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, सहकारिता, मत्स्य, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, एलआरएलएम, मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी सहित अन्य विभागों के कार्यालय शामिल हैं। शासन ने इन कार्यालयों का बुधवार को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने सभी कार्यालयों की जांच की थी। इस दौरान विभिन्न विभागों के 42 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में पशुपालन के चार, मत्स्य विभाग के चार, बाल विकास एवं पुष्टाहार के चार लघु सिंचाई के तीन, कौशल विकास के एक, आरईएस के दो, सहकारिता के एक, पंचायत राज के चार, नेडा के एक, डीआरडीए के पांच, समाज कल्याण के पांच, पिछड़ा वर्ग के एक और जिला विकास कार्यालय के सात कर्मचारी शामिल हैं। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर जांच की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों में 42 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका जाएगा।