{"_id":"6354408db92c0c1b78468441","slug":"explanation-sought-after-inspecting-the-hospital-and-school-jaunpur-news-vns680388143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्पिटल व स्कूल का निरीक्षण कर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्पिटल व स्कूल का निरीक्षण कर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जौनपुर। अग्निशमन के मानकों की जांच को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नगर के एक हास्पिटल व स्कूल की जांच की गई। अग्निशमन के मानक पूरा नहीं होने पर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया। उन्होंने राज कॉलेज व टीडी कॉलेज मैदान में लगाए गए अस्थाई पटाखे की दुकानों पर आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंध की जानकारी हासिल की।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने नगर के जेसीज चौराहा पर हास्पिटल का निरीक्षण किया। हास्पिटल में काफी भीड़ थी लेकन बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मानक के अनुसार अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। न ही एनओसी दिखाई गई। रविंद्र राम शर्मा को प्लेटलेट्स कम होने पर भर्ती किया गया था। पर अस्पताल में डेंगू की जांच की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को बाहर से जांच कराना पड़ता है। हास्पिटल से जुड़े कागजात नहीं दिखाए गए। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जांच टीम सिपाह रेलवे क्रासिंग पर एक स्कूल में पहुंची। यहां पर भी अग्निशमन के मानकों के अनुसार कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। मास्टर प्लान कार्यालय से स्वीकृत नक्शा भी नहीं दिखाया गया। स्कूल में छात्रों की संख्या अधिक होने के बाद भी आग से बचाव का पालन न करने पर तीन दिन में जवाब मांगा। इस मौके पर आदित्य नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।