फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examination program of university stuck in panchayat elections

पंचायत चुनाव के चक्कर में फंसा विवि का परीक्षा कार्यक्रम

Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Examination program of university stuck in panchayat elections
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि फाइनल नहीं होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस इंतजार में है कि चुनाव कार्यक्रम जारी हो जाए तो उसी हिसाब से परीक्षा तिथि घोषित की जाए। परीक्षा तिथि को लेकर छात्रों में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जनपदों के छात्र परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा में चार जनपदों के कुल 938 महाविद्यालय संबद्ध हैं। सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा में कालेजों की संख्या बढ़कर करीब 950 के पास पहुंच गई है। जिसमें 9 राजकीय महाविद्यालय, 37 वित्तपोषित और 892 महाविद्यालय स्ववित्तपोषित हैं। विगत वर्ग की मुख्य परीक्षा में आजमगढ़ के 250, गाजीपुर के 333, मऊ के 159, जौनपुर 195 और प्रयागराज जनपद के एक कालेज के छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि चालू सत्र के मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या का डिटेल तैयार नहीं हो पाया है। अभी तक चालू सत्र की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन जमा करने की तिथि खत्म होने के बाद ही छात्र संख्या का डिटेल तैयार नहीं हो पाया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि विवि की परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। लेकिन पंचायत चुनाव की तिथि साफ नहीं हो पाने के कारण परीक्षा तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया जा रहा है। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद विवि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed