{"_id":"69bb10f694c0d7834f0ea071","slug":"evaluation-of-answer-sheets-begins-at-five-centres-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151567-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हो गया। विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचने के कारण परीक्षकों को वापस लौटना पड़ा। इन परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन 37200 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल के 29807 और इंटरमीडिएट के 7393 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। एसआई भर्ती परीक्षा के कारण अभी तक कई केंद्रों पर कई विषयों की उत्तर पुुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाई हैं।
इसके चलते मूल्यांकन के लिए पहुंचे परीक्षकों को वापस लौटना पड़ा। जिले में मूल्यांकन के लिए अब तक हाईस्कूल के 451083 और इंटर की 337149 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। मूल्यांकन के लिए कुल 2387 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें से 1310 परीक्षक मूल्याकंन के लिए पहुंचे। परीक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन के लिए उनकी ड्यूटी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर लगाई गई है लेकिन जब मूल्यांकन के लिए बुधवार को पहुंचे तो बताया गया कि अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं रास्ते में हैं। केंद्र पर नहीं पहुंची हैं।
संभावना जताई जा रही है कि बुधवार की रात तक केंद्रों पर कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी। पहले दिन केंद्रों पर डिप्टी हेड ने उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन कर मॉडल के लिए प्रस्तुत किया। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार से मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक केंद्रों पर नहीं पहुंची हैं।
बुधवार की रात कई ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं लेकर केंद्रों पर पहुंचने की संभावना है। मूल्यांकन का पहला दिन होने के कारण केंद्रों पर पर परीक्षकों की संख्या कम रही।