फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Eunuch absconds after snatching jewelery from woman, uproar among family members

Jaunpur News: महिला से आभूषण छीनकर किन्नर फरार, परिजनों का हंगामा

Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eunuch absconds after snatching jewelery from woman, uproar among family members
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा पर एक निजी चिकित्सालय में बुधवार की सुबह प्रसव के लिए भर्ती महिला से किन्नर आभूषण छीनकर फरार हो गए। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सिकरारा थानाक्षेत्र की उगापुर निवासी वंदना निषाद प्रसव के बाद जेसीज चौराहे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थी। महिला का आरोप है कि कुछ किन्नर उसके बिना मर्जी के आभूषण छीनकर फरार हो गए। उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किन्नर अस्पताल में बच्चे के जन्म के बाद नेग मांगने गई थीं। अगर परिजनों का आरोप है कि जबरदस्ती छीनकर आभूषण ले गई हैं तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed