Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment removed in the city, many vehicles challaned

Jaunpur News: नगर में हटाया गया अतिक्रमण, कई वाहनों का चालान

Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in the city, many vehicles challaned
सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गये पोस्टर व अन्य सामानों को सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगरपालिका के ट्रै - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों व व्यापारियों में हड़कंप व्याप्त रहा।
विज्ञापन

यह अभियान सुबह साढ़े ग्यारह बजे ओलन्दगंज चौराहे से शुरू हुआ। यह फलवाली गली, चौरा माता मंदिर होते हुए, जेपी होटल, चंद्रा होटल से गुजरकर जेसीज चौराहा, बीआरपी इंटर कालेज से कुछ दूरी आगे तक चला। साथ ही जेसीज चौराहा से वाजिदपुर की तरफ कुछ दूरी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर पालिका की जेसीबी व ट्रैक्टर भी था। यातायात पुलिस की टीम द्वारा मौके पर सड़क पर जाम का कारण बनने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। सड़क किनारे खंभों पर लगी होर्डिंग्स को भी ट्रैक्टर में लदवा दिया गया। जेसीज चौराहे के समीप दुकान के बाहर टायर सजाने वालों का टायर भी टीम उठा ले गई। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कुछ इलेक्ट्रानिक के व्यवसायियों को दुकान के बाहर सामान रखकर जाम का कारण बनने के कारण चेतावनी दी। कहा कि यह तीसरी बार हो रहा है आगे से होगा तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed