फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment on government pond land, no action taken even after the order

Jaunpur News: सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा, आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 20 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on government pond land, no action taken even after the order
केराकत में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : 1
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। केराकत तहसील में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुई। जहां मुरारा गांव निवासी शिवपूजन सिंह ने भुईली गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तहसील प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण और बेदखली का आदेश पारित किए जाने के बावजूद अब तक सरकारी भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। उनका आरोप था कि कार्रवाई के लिए वह जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के यहां कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन



खुज्जी गांव निवासी सुमित पाल ने बताया कि फील्डबुक तैयार होने के बावजूद लेखपाल द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। आंखों से पूरी तरह दिव्यांग दीपक कुमार यादव बहन के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के सामने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पतौरा निवासी तिलकराज प्रजापति ने चाचा पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि राजस्व कर्मियों के मौका मुआयना के दौरान रास्ता खोल दिया जाता है, लेकिन उनके लौटते ही दोबारा बंद कर दिया जाता है। खालिसपुर निवासी राधेश्याम ने विपक्षी पर मकान निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत की। वहीं सदानंद राय ने तालाब और भीटा पर हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ भूमाफियाओं से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। अधिवक्ताओं ने केराकत रोडवेज डिपो की स्थापना, नियमित सरकारी बसों के संचालन और शाम पांच बजे के बाद भी बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। विद्युत समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। जिलाधिकारी ने जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। यहां इस तरह कुल 266 शिकायतें आईं। इनमें 28 का मौके पर निस्तारण हुआ। मड़ियाहूं। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में 88 शिकायतें आईं। इनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास और बिजली से संबंधित समस्याएं रखीं। बदलापुर। एसडीएम मोहम्मद अमान की अध्यक्षता में 56 प्रार्थना पत्र आए। इनमें छह का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं। शाहगंज में एडीएम परमानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें नौ का मौके पर निस्तारण हुआ। अधिकारियों को शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। मछलीशहर। जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार की अध्यक्षता में 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का निस्तारण किया गया। भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। दो राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed