फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter in Jaunpur: Late night encounter between police and miscreants two shot one constable injured

जौनपुर में एनकाउंटर: पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक सिपाही घायल

Wed, 08 Sep 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Sep 2021 09:49 AM IST
सार

चेकिंग अभियान के दौरान दो बदमाश पुलिस को दिखाई दिए, जब उन्हें रोका तो फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।

विज्ञापन
Encounter in Jaunpur: Late night encounter between police and miscreants two shot one constable injured
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा डेरवा पुलिया के पास मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोलीबारी में एक सिपाही के बाएं हाथ में बदमाशो की गोली लग गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष जलालपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है और सिपाही का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेहटी करवाया गया।
विज्ञापन


एएसपी डॉक्टर संजय कुमार के अनुसार, जलालपुर पुलिस और स्वाट टीम सुरहुरपुर में मंगलवार की रात चेकिंग अभियान चला रही थी। रात करीब 11 बजे बाइक से दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो पहले बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार धीमी की। फिर अचानक रफ्तार तेज कर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस बल ने पीछा किया तो बाइक सवार फायर करते हुए भागने लगे। सुरहुरपुर से नहोरा के बीच में पुल के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता और बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव निवासी रंजीत गौतम उर्फ राजा पुत्र राजधारी गौतम के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

मुठभेड़ में आरक्षी विकास सिंह गोली भी लगने से घायल हु हैं। घायल दोनों अभियुक्तों व विकास सिंह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चा 315 बोर, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर और एक स्कूटी बिना नंबरर की बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों पर कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed