{"_id":"67619b2d39931a6aca04c55e","slug":"encounter-between-police-and-cattle-smuggler-in-jaunpur-one-miscreant-injured-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड : एक बदमाश घायल, दूसरा हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड : एक बदमाश घायल, दूसरा हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 17 Dec 2024 09:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:09 PM IST
सार
पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई । निजामपुर के समीप तिराहे पर बदमाशों से पुलिस टीम की भिडंत हो गई और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। मौके का फायदा उठाकर दूसरा साथी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर समीप तिराहे पर मंगलवार की शाम मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक पशुतस्कर के पैर में गोली लगने से गिरकर घायल हो गया। दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि नगर से सटे नटौली गांव निवासी पशुतस्कर नौशाद (27) अपने साथी के साथ बाइक से खुटहन की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह अपनी पुलिस के साथ खुटहन रोड स्थित निजामपुर चौराहे समीप गोतस्कर को पकडने के लिए घेराव किया। उसी दौरान अपने को घिरता देख पशुतस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग मे पशु तस्कर नौशाद के दाहिने पैर में गोली लगने से बाइक से गिरकर घायल हो गया, वही दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल तस्कर को पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला कि घायल पशुतस्कर पर गैंगेस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है।