फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis on organizational strength and ideological clarity

Jaunpur News: संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर दिया जोर

Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on organizational strength and ideological clarity
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से जिला कार्यालय सीहीपुर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वरदेव पांडेय ने कहा कि पहले संगठन का निर्माण, फिर कार्यकर्ता निर्माण और उसके बाद राष्ट्र निर्माण होता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण की रूपरेखा के अनुसार, जिला स्तर पर दो दिवसीय और मंडल स्तर पर 24 घंटे की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बूथ स्तर पर भी दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना है। इस अभियान का उद्देश्य सांगठनिक सुदृढ़ीकरण है, जिसमें संगठन को नीचे से मजबूत करना, बूथ स्तर की सक्रियता बढ़ाना और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि करना शामिल है। जिले की कार्यशाला के बाद अब मंडल प्रशिक्षण वर्ग 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच संपन्न कराए जाएंगे। यह प्रशिक्षण महाअभियान पूरे प्रदेश के 1313 मंडलों और मछलीशहर जिले के सभी 18 मंडलों में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला संयोजक, जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी,सुषमा पटेल, डॉ अजय सिंह, अखिलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी सोनकर, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज दुबे, विजय पटेल, राकेश शुक्ला, आशा मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed