फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity supply of 250 villages stalled due to cable burning

केबल जलने से 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 250 villages stalled due to cable burning
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नदियापारे फीडर से रविवार की सुबह बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इससे करीब 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से खेती कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

देवकली पावर हाउस में रविवार की सुबह केबल जल गया। इससे सरायख्वाजा फीडर से जुड़े कुकुडीपुर, सुल्तानपुर, भैसनी, जेठपुरा, मनवल, सादीपुर, करजाकला, भटेवरा, चकिया, हमजापुर, हरखमलपुर, लालमनपुर सहित करीब 250 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से रविवार की रात गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली नहीं रहने से लोगों तमाम लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली आपूर्ति नहीं होने से सोमवार को सुबह जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। इसके चलते लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली नहीं रहने से फसलों की सिंचाई का कार्य भी बाधित हो गया है। किसानों को फसलों की चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के प्रभारी अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि देवकली पावर हाउस का केबल जल गया है। केबल बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed