फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electric was passed through the farm fence, couple died, body thrown in canal to destroy evidence

Jaunpur News: खेत की बाड़ में प्रवाहित किया था करंट, दंपती की मौत, सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंका

Wed, 08 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electric was passed through the farm fence, couple died, body thrown in canal to destroy evidence
बिशुनपुर गांव में खेत की सिंचाई के लिए निकले दंपती के रहस्यमय हालात में लापता होने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पति-पत्नी की गांव के पूर्व ग्राम प्रधान के खेत की बाड़ में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सबूत मिटाने के लिए पूर्व प्रधान ने दोनों के शवों को वाहन में लादकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान समेत चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार दिए जाने तक पति-पत्नी के शव बरामद नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

गांव निवासी रामचरित्र गौतम (58) अपनी पत्नी किस्मती देवी (56) के साथ रविवार को घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। वहां से दोनों रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। हत्या की आशंका में परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन और चक्काजाम किया था। घटना की छानबीन कर रही पुलिस को पता चला कि दंपती जिस खेत की सिंचाई कर रहे थे, उसी से सटा हुआ अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह और उनके भाइयों का भी खेत है। फसल की सुरक्षा के लिए पूर्व प्रधान ने नंगे तार की बाड़ लगाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया था। पुलिस ने मंगलवार को पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करंट से दंपती की मौत की खबर मिली तो वे लोग मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए दोनों के शवों को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। इस कार्य में अन्य आरोपियों ने भी साथ दिया। पुलिस नहर में शवों की तलाश कर रही थी। हालांकि देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सके थे। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पूर्व प्रधान का चालान कर दिया गया है। शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed