{"_id":"5713e3074f1c1ba13210fd9e","slug":"electric-problem-solv-till-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"18452 गांवों में 2018 तक पहुंचेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18452 गांवों में 2018 तक पहुंचेगी बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिपाह स्थित एक होटल में रविवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते केंद्रीय ऊर्जा एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा एवं कोयला राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि 18452 गांवों में एक मई 2018 तक बिजली दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत पहुंच जाएगी। 16 अप्रैल 2016 तक 7258 गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
यूपी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 1529 गांवों में से 1319 गांवों में विद्युतीकरण किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जौनपुर में 92296 बीपीएल कार्ड धारक हैं। इसमें से 20906 लोगों को कनेक्शन तीन साल के अंदर दिया गया है।
दीवानी तिराहा स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद वह सिपाह स्थित होटल पहुंचे जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योजना के तहत समाज के गरीबों और किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल तक पूरे देश में कार्यक्रम ग्राम उदय से भारत उदय चलाया जा रहा है।
जिसमें भारत सरकार की योजनाओं की हकीकत लोगों को बताई जा रही है। इस मौके पर सांसद केपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बाकेलाल सोनकर, ब्रह्मदेव मिश्र, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गिरीश यादव, डा. हरेंद्र सिंह, किरन श्रीवास्तव, मंजू उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंघानियां, श्याममोहन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सतीश सिंह, आशीष गुप्ता, दीपचंद्र राम, रंजना सिंह, राजवीर सिंह, परविंद चौहान, घनश्याम साहू आदि मौजूद थे।