फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly couple burnt alive in a closed room, empty gallons of kerosene were thrown near the dead body in jaunpur

बंद कमरे में जिंदा जल गए बुजुर्ग दंपती, शव के पास मिट्टी के तेल का खाली गैलन मिला

Wed, 21 Apr 2021 11:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple burnt alive in a closed room, empty gallons of kerosene were thrown near the dead body in jaunpur
बुजुर्ग दंपती की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हरिद्वारी गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में बुजुर्ग दंपती जिंदा जल गए। उनका कमरा अंदर से बंद था और शव के पास मिट्टी के तेल का खाली गैलन फेंका पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरिद्वारी गांव के राजस्व गांव शेखनपुर निवासी राजदेव गौतम (85) अपनी पत्नी जयंती देवी (80) और विधवा बहू प्रमिला देवी व पौत्री पूजा के साथ रहते थे। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद राजदेव और जयंती कच्चे मकान में सोने गए। प्रमिला व पूजा बगल की दूसरी झोपड़ी में सो गए।
विज्ञापन


सुबह होने पर बहू चाय लेकर सास-ससुर के पास गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद कोई उत्तर न मिलने पर सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बुजुर्ग दंपती आग में झुलस चुके थे। इनकी हड्डियां ही शेष बची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में मिट्टी के तेल का खाली गैलन पड़ा था। बरसठी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। राजदेव के पुत्र राजाराम का वर्षों पहले लंबी बीमारी से निधन हो गया था। तब से बहू प्रतिमा अपनी बेटी के साथ रहकर सास-ससुर की देखभाल कर रही थी। मड़ियाहूं सीओ संत प्रसाद ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed