फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly and disabled voters will get the facility to vote sitting at home

Jaunpur News: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी घर बैठे वोट देने की सुविधा

Sun, 24 Mar 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled voters will get the facility to vote sitting at home
जौनपुर। जिले के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को इस बार घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन इन मतदाताओं से फार्म 12 क भरवा रहा है। यह जानकारी शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन संबंधित सुविधा प्रदान किये जाने के लिए विचार विमर्श और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाज सेवी संस्थाओं से भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं। दिव्यांगों और वृद्ध मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों के लिए वोट डालते समय व्हील चेयर का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर से वोट डालने की सुविधा केवल उन मतदाताओं के लिए है जिनकी आयु 85 वर्ष से अधिक हो गई है या जो 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं तथा अपना वोट बूथ पर जाकर नहीं डाल सकते। उन्होंने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन दिव्यांगजन का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, उनका नाम जुड़वाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जनपद में युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चल रहे हैं, कोई भी मतदाता छूट न जाए इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed