फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   East University: Result not out, date of next exam announced

पूविवि : रिजल्ट आया नहीं, अगली परीक्षा की तिथि घोषित

Mon, 18 Mar 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
East University: Result not out, date of next exam announced
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है। इसी बीच अगले सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दी है। दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मार्च तक लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन फरवरी में खत्म हो गया था। करीब एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सका है। इसमें तमाम ऐसे छात्र हैं जिनको बैक पेपर या श्रेणी सुधार की परीक्षा भी देनी होगी। छात्र रिजल्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की इस साल अंतिम परीक्षा होगी। कुछ छात्र ऐसे हैं जिनको कई पेपर में बैक परीक्षा देनी है।
विज्ञापन

23 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन
पूविवि से संबद्ध आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर एवं प्रयागराज के महाविद्यालयों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्नातक द्वितीय वर्ष भूतपूर्व, व्यक्तिगत व एकल विषय, स्नातक तृतीय वर्ष संस्थागत, भूतपूर्व, व्यक्तिगत व एकल विषय एवं केवल पर्यावरण, राष्ट्र गौरव तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष संथागत, व्यक्तिगत व भूतपूर्व छात्रों के परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने एवं सत्यापन की तिथि 18 से 23 मार्च और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 19 से 24 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट प्राथमिकता के आधार पर घोषित किया जा रहा है। कुछ विषयों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं, एक सप्ताह के अंदर सारे रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। -अजीत प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed