फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dump caste, domicile of the 72 690 applications

डंप हैं जाति, अधिवास के 72690 आवेदन

Sun, 28 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल ने न सिर्फ तहसील और थाना दिवस की कार्यवाही को प्रभावित किया है  हड़ताल की वजह से हजारों बेरोजगारों, छात्रों के अरमानों पर भी पानी फिर गया है।
विज्ञापन


जाति, आय और अधिवास प्रमाण पत्र के            लिए तहसीलों में 72690 आवेदन डंप पड़े हैं। इसमें अधिकतर बेरोजगारों ने नगर निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की खातिर जाति, अधिवास और आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन



कई जिलों में आवेदन की आखिरी तारीख बीत चुकी है जबकि जौनपुर में आवेद की अंतिम तारीख में दो दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में एक दो दिन में लेखपालों की हड़ताल समाप्त भी हो गई तो भी इतने लोगों को समय से प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। बोरोजगारी का आलम यह है कि सफाई कर्मचारी के लिए जो आवेदन आ रहे हैं उसमें तमाम स्नातक और परास्तनातक डिग्री धारकों ने भी आवेदन कर रखा है।

बहुत से लोगों ने आवेदन के लिए तहसील से जाति, आय और अधिवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन कर रखा है लेकिन आवेदन के 15 दिन बाद भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है।

लेखपालों की हड़ताल की वजह से रिपोर्ट नहीं लग सकी और सारे आवेदन कम्प्यूटर में पड़े हैं। सदर तहसील में जाति प्रमाण पत्र के लिए 8181, आय 12022, और अधिवास के लिए 8778 आवेदन पड़े हैं।



इसी प्रकार मछलीशहर में जाति प्रमाण पत्र के 2524, आय प्रमाण पत्र के 2599, अधिवस 2715, बदलापुर में जाति 2452, आय 1864, अधिवास 2178, केराकत में जाति 650, आय 667, अधिवास 772, मड़ियाहूं में जाति 7014, आय 8020, अधिवास 844, शाहगंज में जाति 3680, आय 4324 और अधिवास प्रमाण पत्र के लिए 3406 आवेदन डंप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed