फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Door to door garbage collection will start in 39 wards in a month

Jaunpur News: एक महीने में 39 वार्डों में शुरू हो जाएगा डोर टू डोर कूड़ा उठान

Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection will start in 39 wards in a month
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के 39 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी नई फर्म को दे दी गई है। शुरुआती दौर में पांच वार्डों में काम शुरू हो गया है। एक माह में सभी वार्डों में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में तीन लाख से अधिक की आबादी है। यहां पर भवनों की संख्या 39 हजार 447 हैं। यहां पर पिछले साल कियाना प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी की तरफ से 22 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया जा रहा था। इस संस्था ने जून से अक्तूबर तक काम किया। इसके बाद संस्था ने नगर पालिका परिषद जौनपुर पर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद नगर पालिका की तरफ से कूड़ा उठान के लिए पुन: प्रक्रिया शुरू की गई। फरवरी में हुए टेंडर में कई फर्मों ने आवेदन किया। मानक को पूरा करने वाली रायबरेली की कंपनी पृथ्वी एग्रो फार्म प्रोड्यूसर कंपनी को काम दिया गया। इस कंपनी ने शुरुआत तो कर दी। इसके लिए संस्था को वाहन व रिक्शा नगर पालिका की तरफ से दिए जा रहे हैं, लेकिन चालक व तेल कंपनी को स्वयं वहन करना होगा। नागरिकों की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर रखा गया है। इसके एवज संस्था की तरफ से घरेलू व व्यावसायिक भवनों से वसूली करके नगर पालिका के खाते में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन वार्डों में शुरू हुआ काम :-
फर्म की तरफ से वाजिदपुर दक्षिणी, रामनगर भड़सरा, कटघरा, नईगंज, मियांपुर वार्डों में काम शुरू हो गया है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से संस्था को 12 टीपर वाहन भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भवनों से शुल्क वसूली की तय दरें ...

500 वर्ग फीट से कम 35 रुपये, 500 वर्ग फीट से दो हजार वर्ग फीट तक 75 रुपये, दो हजार वर्ग फीट से 2500 वर्ग फीट तक 100 रुपये, 2500 वर्ग फीट से पांच हजार वर्ग फीट तक 135 रुपये, पांच हजार वर्ग फीट से अधिक तक 200 रुपये कूड़ा उठान के लिए शुल्क वसूला जाएगा।

दुकानों से शुल्क वसूली की तय दरें :-
100 वर्ग फीट तक 50 रुपये, 100 वर्ग फीट से 200 वर्ग फीट तक 60 रुपये, 200 वर्ग फीट से 300 वर्ग फीट तक 100 रुपये, 301 वर्ग फीट से 500 वर्ग फीट तक 125 रुपये तक, 500 वर्ग फीट से अधिक 125 रुपये से अधिक शुल्क लिया जाएगा।

नागरिकों की समस्या को देखते हुए डोर-टू-डोर कूड़े का उठान शुरू हो गया है। इसके लिए पृथ्वी एग्रो रायबरेली फर्म को जिम्मेदारी दी गई है। अभी पांच वार्डों में काम चल रहा है, एक माह में सभी वार्डों में काम शुरू हो जाएगा। -पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed