फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Don't distribute trident here, don't distribute sword here...

यहां पर मत बांटो त्रिशूल, यहां पर मत बांटो तलवार ...

Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Don't distribute trident here, don't distribute sword here...
नईगंज में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह का फीता काटकर शुभारंभ करते हिन्दू व मुस्लिम ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग मंडल की ओर से रविवार को शहर स्थित टाउनहाल के मैदान पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदू धर्म गुरु अवधेश चंद्र चतुर्वेदी व मुस्लिम धर्मगुरु मौला वसीम शेरवानी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर शायद अंसार जौनपुरी ने यहां पर मत बांटो त्रिशूल, यहां पर मत बांटो तलवार, राम की नगरी में रावण की नहीं चलेगी यार, यहां पर मत बांटो तलवार गीत सुनाकर गंगा जमुनी तहजीब को धार दिया। इसके अलावां कवित्री विभा त्रिपाठी, अकरम जौनपुरी, शमीम जौनपुरी, डा. प्रमोद वाचस्पति, रामिस मडि़यावी, शमीम जौनपुरी, वकार मडि़यावी, मौनिस जौनपुरी, अहमद गाजीपुरी जैसे तमाम जाने-माने शायरों ने गीत व गजल गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान में जौनपुर एक ऐसा शहर है जिसकी गंगा-जमुनी तहजीब की महक पूरे मुल्क में फैली हुई है। यहां की सबसे खूबसूरत बात यह है कि हिंदू और मुस्लिम ईद व होली जैसे तमाम त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाते हैं। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग मंडल का इतिहास रहा है कि चाहे संघर्ष का मसला रहा हो अथवा सामाजिक एकजुटता का हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार मंडल साथ-साथ चलने का काम किया है। नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा एकजुटता के किसी भी प्रयास को कभी नहीं छोड़ा। संचालन मजहर आसिफ मशहूर शायर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed