फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM inspects preparations for Maha Kumbh gives instructions in meeting

Jaunpur : महाकुंभ की तैयारियों पर डीएम का निरीक्षण, बैठक में दिए निर्देश, सात दिनों के भीतर पूरा करें काम

Sat, 28 Dec 2024 08:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

महाकुंभ को लेकर जौनपुर में तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि हर हाल में सात दिन के भीतर काम पूरा करें। 

विज्ञापन
DM inspects preparations for Maha Kumbh gives instructions in meeting
व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकुंभ मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में जिलाधिकारी डां दिनेश चंद की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक प्रशासनिक बैठक की। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद ने सभी संबंधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग, रोडवेज विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, आरटीओ विभाग, नेशनल हाईवे व चिकित्सा विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे काम कर लिए जाएं।

विज्ञापन


जिससे जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारीयों की जवाबदेही तय की जाएगी प्रयागराज रोड, मछलीशहर रोड व प्रतापगढ़ रोड पर रोड व पटरियों पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ,प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी व आरटीओ विभाग को टीम गठित कर तीन दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का आदेश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निर्देशित किया जिसमें गड्ढा मुक्त सड़क, साइनिंग बोर्ड, सड़कों पर डिवाइडर, सभी तिराहाओं पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, सफाई, रास्ते की व्यवस्था, सुरक्षा, मेडिकल कैंप, पार्किंग, बैरिकेडिंग, एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट, अग्निशमन व यातायात आदि व्यवस्थाओं को समय पर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय के भीतर करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले इन सभी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो।समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रयागराज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग तक पैदल भ्रमण कर विभिन्न चीजों का सूक्ष्म अवलोकन किया। और संबंधित लोगों को दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने  प्राइवेट बस अड्डा, ई रिक्शा व ऑटो स्टैंड समेत सभी प्राइवेट वाहनों को चिन्हित स्थानों पर ले जाने के लिए थाना प्रभारी व पालिका प्रशासन को निर्देशित किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, सीडीओ सिलम सांई तेज़ा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, सीओ परमानंद कुशवाहा,ईओ अखिलेश तिवारी, चेयरमैन कपिल मुनि, थाना प्रभारी विनोद मिश्रा , व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, संतोष गुप्ता व पूर्व प्रमुख जितेंद्र बहादुर सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed